फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   President was welcomed by Munna's Lili Ghodi dance

मुन्ना के लिल्ली घोड़ी नृत्य से हुआ राष्ट्रपति का स्वागत

Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
President was welcomed by Munna's Lili Ghodi dance
राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन पर आजमगढ़ के मुन्ना लाल और साथियों ने लिल्ली घोड़ी लोक नृत्य से अयोध्? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एक समय था जब कठघोड़वा अर्थात लिल्ली घोड़ी नृत्य लोगों के आकर्षण का केंद्र होता था। लेकिन आज यह कला विलुप्त होने की कगार पर पहुंच गई है। जनपद में लोक नृत्य कलाकार मुन्ना लाल आज भी इस विधा को जीवित रखने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का जनपद आगमन हुआ। इस दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए मुन्ना लाल की टीम को बुलाया गया था। मुन्ना लाल और उनकी टीम द्वारा राष्ट्रपति के अयोध्या आगमन पर लिल्ली घोड़ी लोक नृत्य के जरिए अयोध्या जंक्शन पर उनका शानदार स्वागत किया गया। जय हो जय भारत माता की गीत गाकर मुन्ना लाल ने अपनी टीम के साथ शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल इस नृत्य को देखा और टीम का अभिवादन स्वीकार किया। संस्कृति विभाग व पर्यटन विभाग का यह संयुक्त कार्यक्रम रखा गया। जिसमें मुन्नालाल को आमंत्रित किया गया था। रामायण कांक्लेब का शुभारंभ राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। जिसमें मुन्ना लाल की16 सदस्यों की टीम ने परफॉर्मेंस दिया। टीम में मुन्नालाल यादव, सुभाष राम, भानु प्रताप, नरेश, पंकज, राकेश, महेश कुमार, अमन यादव मैनेजर, रामप्रसाद, संजय कन्नौजिया, नंदलाल कन्नौजिया, मोनू राम, दुर्गेश, जितेंद्र, रामलाल, रमई बेन बंसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed