फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations to strengthen the Congress at the grassroots level

Azamgarh News: कांग्रेस को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की तैयारी

Sun, 22 Jun 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations to strengthen the Congress at the grassroots level
अमिलो। सठियांव ब्लॉक मुख्यालय स्थित एक इंटर कॉलेज में रविवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठन सृजन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ भावी रणनीतियों पर चर्चा की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार मुन्ना राय ने कहा कि “संगठन सृजन कोई साधारण कार्यक्रम नहीं, बल्कि लोकतंत्र को जीवन्त करने वाला एक आंदोलन है। हर कांग्रेसजन की भागीदारी इस लड़ाई को मजबूत करेगी।”
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ज्ञानेंद्र पांडेय ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन और बूथ स्तर पर सक्रियता पर बल देते हुए कहा कि आज आवश्यकता है कि पार्टी की जड़ें नीचे तक मजबूत की जाएं। कांग्रेस नेता कैलाश चौहान ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी जाति-धर्म के लोगों के समग्र विकास की बात करती है और समावेशी नीतियों को लागू करने में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कौशल कुमार मुन्ना राय ने की जबकि संचालन तेज बहादुर यादव ने किया। इस मौके पर रियाजुल हसन, चंद्रपाल यादव, बेलाल बेग, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, अंसार अहमद, रविकांत त्रिपाठी, राहुल राय, अजीत राय, राजा राम यादव समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed