{"_id":"62e96d37c6c9cf23711eede0","slug":"preparations-intensified-for-the-arrival-of-cm-azamgarh-news-vns6673055148","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के आगमन को लेकर तैयारियां हुई तेज
विज्ञापन
आजमगढ़। चार अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन अपनी तैयारियों को अंतिम रूप में देने में जुटा हुआ है। मंदुरी एयरपोर्ट से लेकर कलेक्ट्रेट और आईटीआई मैदान तक सड़कों के किनारे सफाई का कार्य सफाई कर्मियों को लगाकर कराया जा रहा है। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक को देखते हुए उसे भी सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है। लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का जनपद में पहला दौरा है। इस दौरान उनके द्वारा आईटीआई मैदान में जनसभा को संबोधित किया जाएगा। इसके बाद वह मशहूर संगीत घराने हरिहरपुर जा सकते हैं। जहां उनके द्वारा पंडित छन्नूलाल मिश्र के परिजनों से मुलाकात के बाद संगीत संस्थान में कलाकारों से मुलाकात की जा सकती है। इसके बाद उनके कलेक्ट्रेट परिसर में मंडलीय समीक्षा बैठक करने का कार्यक्रम होने की संभावना है। उनके इस संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। नगर पंचायतों से भी सफाई कर्मियों और वाहनों केे मंगाकर साफ-सफाई कराई जा रही है। एक तरफ जहां आईटीआई की ओर जाने वाले रास्ते से सड़कों के किनारे हुए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। वहीं मंदुरी एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते की साफ-सफाई का कार्य भी तेज कर दिया गया है। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को भी सजाने संवारने का कार्य किया जा रहा है। एक तरफ जहां कलेक्ट्रेट में लगे शीशों को रगड़-रगड़ कर साफ किया जा रहा है वहीं कलेक्ट्रेट की गंदी हो चुकी दीवारों का भी रंग रोगन किया जा रहा है।
कलेक्ट्रेट लान से काटी गई घास
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट से सटे एक लान का भी निर्माण किया गया है। जिसमें बड़ी बड़ी जंगली घासें उग आई थी। सीएम के आगमन को देखते हुए सफाई कर्मियों को लगाकर इन घासों को कटवाकर वहां से हटवाया गया। इतना ही नहीं कलेक्ट्रेट के सामने लगा ट्रांसफार्मर पूरी तरह से झाड़ झंखाड़ से ढ़क गया था उसे भी साफ किया गया।
मंदुरी एयरपोर्ट को भी सजाने संवारने का निर्देश
आजमगढ़। जनपद में समीक्षा बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ मंदुरी एयरपोर्ट का निरीक्षण कर वहीं से लखनऊ रवाना हो सकते हैं। जिसे देखते हुए मंगलवार को डीएम विशाल भारद्वाज ने एयरपोर्ट का निरीक्षण किया तथा वहां की साफ-सफाई और रंगाई पुताई कर सारी व्यवस्थाओं को चुस्त दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।