फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations have seemed perfect Spajnon

धरी रह गईं सपाजनों की तैयारियां

Sun, 25 Sep 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Sun, 25 Sep 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
 Preparations have seemed perfect Spajnon
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
 सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की छह अक्तूबर को प्रस्तावित जनसभा अचानक अपरिहार्य कारणों से स्थगित होने के कारण पार्टी की ओर की जा रही तैयारियां थम गई हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारी, विधायक और मंत्री समेत कार्यकर्ता जी-जान से जुटे हुए थे। जिले के सभी दस विधानसभा क्षेत्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए और उन्हें भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में तक हुई पार्टी की बैठकों में कार्यक्रम की सफलता की रणनीति तैयार की गई थी। होर्डिंग्स भी लगाए गए थे लेकिन ऐनवक्त पहले कार्यक्रम स्थगित होने से कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है।
विज्ञापन


मायावती की आईटीआई परिसर में 28 अगस्त को हुई सभा के बाद कांग्रेस की ओर से प्रदेश की मुख्यमंत्री घोषित की गईं शीला दीक्षित और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम भी जिले में हुआ। दो शीर्ष पार्टियों के कार्यक्रम के बाद सपा मुखिया की छह अक्तूबर की जनसभा को सफल बनाने के लिए सपा के लोग पूरी ताकत के साथ लगे थे।
विज्ञापन


सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के कार्यक्रम में कई बार तब्दीली हुई। पहले यह जनसभा 13 सितंबर को प्रस्तावित थी लेकिन बकरीद की वजह से तिथि टालकर सात अक्तूबर की गई। यह भी तिथि टली और बाद में छह अक्तूबर की तिथि तय हुई। कार्यक्रम एक बार फिर स्थगित हो गया। इससे पार्टी को नुकसान पहुंचा है। जिले में कई स्थानों पर होर्डिंग्स आदि लगाकर प्रचार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगली तिथि तय होने पर इसकी सूचना दी जाएगी। सपा मुखिया के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हरसंभव सभी तैयारियां कर ली गईं थी। - हवलदार यादव, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed