फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preparations for the annual joint fair going on in Gurdwara Charan Paduka Sahib

गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में चल रही सालाना जोड़ मेले की तैयारी

Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Preparations for the annual joint fair going on in Gurdwara Charan Paduka Sahib
निजामाबाद स्थित गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब पर चल रही सालाना जोड़ मेले की तैयारी। - फोटो : AZAMGARH
ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में 25 मार्च से शुरू होने वाले तीन दिवसीय सालाना जोड़ मेले की तैयारी जोरों पर चल रही है। इस मेले का संदेश देने के लिए कई जिलों में संदेश यात्रा रवाना हो चुकी है। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में सिख समुदाय के लोग आने लगे हैं।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे में स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में हर वर्ष बड़े पैमाने पर मेले का आयोजन किया जाता है। गुरु नानक देव और गुरु तेग बहादुर साहिब की इस तपस्थली पर लगे मेले में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग एकत्रित होते है। 25 मार्च से यहां तीन दिवसीय सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले को लेकर रंगाई- पुताई और सजावट का काम किया गया है। अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब में 25, 26 और 27 मार्च को आयोजित सालाना महान गुरमत समागम जोड़ मेले का संदेश देने के लिए संदेश यात्रा रवाना हुई है। इसमें गुरुद्वारे के ग्रंथी बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि अबतक गोरखपुर, नौतनवा, बस्ती, देवरिया, बनारस, गोंडा, अंबेडकरनगर, गाजीपुर, बलिया, देवरिया आदि जिलों में संदेश यात्रा के माध्यम से संदेश पहुंचा दिए गए हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में सिख समुदाय प्रत्येक वर्ष महान गुरमत समागम में पहुंच कर लंगर प्रसाद छकते हैं। बताया कि समागम में पहले दिन अखंड पाठ, दूसरे दिन सुखमणि साहिब के पाठ के साथ सभाएं, कीर्तन और तीसरे दिन अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ-साथ कीर्तन दरबार, कथा व प्रवचन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed