फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   pregnant woman shot dead in azamgarh after entering house who married six months ago

Azamgarh News: घर में घुसकर गर्भवती महिला की गोली मारकर हत्या, छह माह पहले हुई थी शादी, कुछ दिन पहले भी हुआ था हमला

Mon, 30 May 2022 02:12 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 30 May 2022 02:12 PM IST
सार

आजमगढ़ के अराजी अमानी गांव में बीती रात घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ बरामदे में सो रही थी। उसकी शादी छह माह पहले हुई थी और वह गर्भवती भी थी। 

विज्ञापन
pregnant woman  shot dead in azamgarh after entering house who  married  six months ago
महराजगंज थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले से हत्याकांड की सनसनीखेज खबर सामने आई है। महराजगंज थाना क्षेत्र के अराजी अमानी गांव में बीती रात घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने पति के साथ बरामदे में सो रही थी। उसकी शादी छह माह पहले हुई थी और वह गर्भवती भी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


अराजी अमानी गांव निवासी अंतिमा (30) पत्नी संत विजय रविवार रात अपने पति के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। देर रात अज्ञात बदमाश उसके घर में दाखिल हुए और अंतिमा के सिर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही पास सो रहा पति संत विजय जब तक उठता तब तक बदमाश मौके से फरार होने में सफल रहे।

विज्ञापन

कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

गोली लगने से घायल अंतिमा को आननफानन अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों की सूचना पर महराजगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति संत विजय ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। चार दिन पूर्व भी संत विजय के घर पर चढ़ कर कुछ लोगों ने हमला किया था। जिसमें संत विजय और उसके पिता बाल-बाल बच गए थे। घटना को लेकर गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।  कुछ लोग संत विजय पर ही घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed