फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Preeti Yadav defeated Harshdev Yadav

Azamgarh News: प्रीति यादव ने हर्षदेव यादव को पछाड़ा

Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Preeti Yadav defeated Harshdev Yadav
सठियांव ब्लाक के नीबी मोहब्बतपुर में शनिवार को 67वीं विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता में दूसरे दिन सबसे रोमांचक मैच प्रीती यादव और हर्षदेव के बीच हुआ। जिसमें प्रीती ने जीत दर्ज किया। मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में 35 किलो ग्राम भार वर्ग से लेकर 130 किलो ग्राम भार वर्ग के बालक और बालिका पहलवानों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य ईश्वरचंद यादव ने फीता काटकर किया। बता दें कि आजमगढ़ मंडल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सबजूनियर में 12, जूनियर फ्री में 12, जूनियर ग्रीको में 12, सीनियर फ्री में 12, सीनियर ग्रीको में 12, बालिका फ्री में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कुल 36 जोड़ी कुश्ती कराई गयी। आज का सबसे शानदार और दिलचस्प कुश्ती बालिका पहलवान प्रीति यादव और बालक पहलवान हर्षदेव यादव के बीच हुआ, कांटे के मुकाबले में प्रीति यादव ने हर्षदेव को पछाड़कर कुश्ती प्रतियोगिता पर कब्जा जमा लिया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाचार्य अवधेश यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान जयप्रकाश यादव व संचालन ओम प्रकाश ने किया। रेफरी के रूप में वीरभद्र चौहान और संगीता सिंह रहीं। इस अवसर पर विनोद कुमार सिंह, मनता पहलवान, रामनयन यादव, रामजी यादव, एहसान अहमद, अमित कुमार, शैलेश चंद्र यादव, जीत बहादुर यादव, ठाकुर प्रसाद यादव, सुरेश पहलवान, सूरज पहलवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed