फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   PRD jawan's health suddenly worsens, death

Azamgarh News: पीआरडी जवान की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Fri, 01 Mar 2024 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan's health suddenly worsens, death
थाने पर तैनात एक पीआरडी जवान की बुधवार की रात ड्यूटी से घर लौटते समय रास्ते में अचानक तबीयत खराब हो गई। उसे जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को दुर्वासा घाट पर पीआरडी जवान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अहरौला के गहजी भकुही गांव निवासी सूर्य प्रसाद यादव 52 पीआरडी जवान थे। वर्तमान में अहरौला थाने पर तैनाती थी। बुधवार को उसकी ड्यूटी जिला मुख्यालय स्थित यातायात विभाग में लगी थी। वह बाइक से ड्यूटी करने जिला मुख्यालय आया था। शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था कि कंधरापुर थाना अंतर्गत किशुनदासपुर के पास अचानक से उसकी तबीयत खराब हो गई। साथ में रहे संतोष कुमार ने उसे अनन-फानन में जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। मृतक एक पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। पुत्र की भी कुछ साल पूर्व मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed