फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pratibha Niketan and Stadium teams won the Ashes Under-13 Cricket Competition

Azamgarh News: एशेज अंडर-13 क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभा निकेतन और स्टेडियम की टीमें जीतीं

Fri, 27 Jun 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pratibha Niketan and Stadium teams won the Ashes Under-13 Cricket Competition
आजमगढ़। एशेज स्पोर्ट्स की ओर से जिला स्तरीय अंडर-13 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए, जिसमें प्रतिभा निकेतन स्कूल और स्टेडियम टीम ने जीत दर्ज की। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में लीग आधार पर आयोजित की जा रही है, जिसमें जनपद की चार श्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं।
विज्ञापन

पहला मुकाबला एशेज स्पोर्ट्स और प्रतिभा निकेतन स्कूल के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एशेज स्पोर्ट्स ने गेंदबाजी का फैसला किया और प्रतिभा निकेतन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 132 रन बनाए। जवाब में एशेज स्पोर्ट्स की टीम 102 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह प्रतिभा निकेतन ने मुकाबला 29 रन से जीत लिया। प्रतिभा निकेतन की ओर से अगरज ने 28, अंश ने 43 व देवेश ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुराग ने 3 विकेट और अंश ने 2 विकेट झटके। एशेज स्पोर्ट्स की ओर से कुनाल और शुभम ने क्रमशः 12 व 15 रन बनाए। गेंदबाजी में कुनाल, शुभम, वेदांत, अजहान और आर्यन ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच: प्रतिभा निकेतन के अंश रहे। वहीं, दूसरा मुकाबला आर्यन पब्लिक स्कूल और स्टेडियम टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर आर्यन पब्लिक स्कूल ने बल्लेबाजी करते हुए 96 रन का लक्ष्य रखा। स्टेडियम की टीम ने यह लक्ष्य आसानी से 8 विकेट से हासिल कर लिया। आर्यन पब्लिक स्कूल की ओर से हिमांशु ने 23, अखिलेश ने 13 व गोविंद ने 11 रन बनाए। स्टेडियम की ओर से आयुष सहानी ने नाबाद 60 रन और आनंद ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अंश और आयुष ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच: स्टेडियम टीम की आयुष सहानी रही।
विज्ञापन

शनिवार को खेले जाएंगे ये मुकाबले
आयोजन सचिव भूपेंद्र वीर सिंह ने बताया कि शनिवार को पहला मैच आर्यन पब्लिक स्कूल बनाम एशेज स्पोर्ट्स से होगा। वहीं, दूसरा मैच प्रतिभा निकेतन स्कूल बनाम स्टेडियम के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed