फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pratappur with a population of less than a thousand merged with Chandpur

Azamgarh News: एक हजार से कम आबादी वाले प्रतापपुर का चांदपुर में विलय

Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Pratappur with a population of less than a thousand merged with Chandpur
आजमगढ़। शासन के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी अधिकारी द्वारा गांवों का प्रस्तावित परिसीमन शासन को भेज दिया गया है। शासन के निर्देश पर विकास खंड महाराजगंज के राजस्व ग्राम प्रतापपुर की आबादी एक हजार से कम होने के कारण इसे चांदपुर में विलय कर दिया गया। विभाग ने यह कार्रवाई मई में शासन की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार की गई है।
विज्ञापन

जिले में आठ तहसील, 22 ब्लाक, तीन नगर पालिका और 13 नगर पंचायत शामिल हैं। उक्त ब्लॉकों में 1811 ग्राम पंचायतें हैं। 2022 में शासन स्तर से जहानागंज और बूढ़नपुर को नई नगर पंचायत बनाया गया था। मुबारकपुर नगरपालिका और अजमतगढ़ नगर पंचायत का विस्तार किया गया है। इन नगर पंचायतों और नगरपालिका में कुछ ग्राम पंचायतों पूर्ण रूप से शामिल हुई तो कुछ ग्राम पंचायतें आंशिक रूप से शामिल की गई। सरकार की ओर से जब पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू की गई तो जनपद में ग्राम पंचायतों के परिसीमन का कार्य आयोग के निर्देश पर शुरू हुआ।
विज्ञापन

हालांकि 2022 में ही राजस्व ग्राम प्रतापपुर का चयन किया गया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन ने गत पंचायत चुनाव के बाद अब तक ग्राम पंचायतों एवं राजस्व गांवों के नगर निकायों में सीमा विस्तार में शामिल होने के बाद प्रस्तावित नया परिसीमन मांगा था। जिला पंचायती राज अधिकारी ने परिसीमन रिपोर्ट शासन को भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed