फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pratap army will conduct membership campaign from 26 in Azamgarh

आजमगढ़ में 26 से सदस्यता अभियान चलाएगी प्रताप सेना

Sun, 08 Nov 2020 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
Pratap army will conduct membership campaign from 26 in Azamgarh
आजमगढ़। महाराणा प्रताप सेना के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को हरबंशपुर स्थित मिशन कंपाउंड में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई और पदाधिकारियाें एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
विज्ञापन

सेना प्रमुख विजेंद्र सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपने मान सम्मान के लिए घास की रोटी कबूल की लेकिन अकबर की अधीनता स्वीकार नहीं की। ऐसे महापुरूष से प्रेरणा लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने की आवश्यकता है। एक दिसंबर तक पूरे प्रदेश में ब्लाक स्तर तक संगठन तैयार करना। 26 जनवरी 2021 से सदस्यता महाभियान प्रारंभ करना है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापना के लिए डीएम से संपर्क कर स्थान सुरक्षित कराना है। महाराणा प्रताप की जयंती नौ मई को राष्ट्र की एकता, अखंडता व स्वाभिमान के लिए तिरंगा यात्रा के बाद गोष्ठी होगी। महाराणा प्रताप की जयंती को राष्ट्रीय पर्व घोषित कराने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया जाएगा। संरक्षक अधिवक्ता शत्रुघ्न सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सेना प्रदेश ही नहीं पूरे देश में अपना एक कीर्तिमान स्थापित करेगी। प्रभारी अनिल सिंह, प्रदेश संयोजक सूर्यभान सिंह ने कहा कि अगली बैठक 27 दिसंबर को वाराणसी में होगी। अध्यक्षता संरक्षक हरिलाल यादव ने की। अशोक सिंह, विनय प्रताप सिंह, सूर्यभान सिंह, समरेन्द्र सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, राजेश सिंह, राजेश प्रधान, सुरेंद्र यादव, जय सिंह, सुरेंद्र मौर्य, हरिकेश सिंह, अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed