फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pradhans raised the demand for extension of tenure, submitted memorandum

Azamgarh News: प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग उठाई, सौंपा ज्ञापन

Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Pradhans raised the demand for extension of tenure, submitted memorandum
अतरौलिया में कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर खंडविकास अ​धिकारी को ज्ञापन सौंपते प्रधान। संवाद - फोटो : udhampur news
अतरौलिया। ब्लाॅक क्षेत्र के प्रधानों की बैठक शनिवार को ब्लाॅक सभागार में हुई। इसमें पंचायत चुनाव, प्रशासनिक व्यवस्था और प्रधानों के अधिकारों पर चर्चा की गई। प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा। मदनपट्टी के प्रधान धर्मेंद्र कुमार ने ज्ञापन के संबंध में बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग समय पर पंचायत चुनाव संपन्न कराता है तो ग्राम प्रधान संगठन इसका स्वागत करेगा। वहीं, यदि किसी कारणवश चुनाव प्रक्रिया स्थगित होती है तो ग्राम पंचायतों में प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधि हैं, ऐसे में उनकी जगह अधिकारियों या कर्मचारियों को प्रशासक बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने इसे व्यवस्था का उल्लंघन बताते हुए सरकार से जनप्रतिनिधियों के अधिकारों का सम्मान करने की मांग की। वहीं, प्रधान बलराम यादव ने कहा कि प्रशासक व्यवस्था से ग्रामीण विकास प्रभावित होता है और जनता की भागीदारी कम हो जाती है।
विज्ञापन

प्रधान भीखपुर रामनारायण यादव ने भी सरकार से लोकतांत्रिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। बैठक में प्रधानों ने कहा कि ग्राम प्रधान गांवों के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed