फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Prachi in high school and Adarsh did district top in intermediate

हाईस्कूल में प्राची तो इंटरमीडिएट में आदर्श ने किया जिला टॉप

Fri, 10 Jul 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Prachi in high school and Adarsh did district top in intermediate
ज्योति निकेतन स्कूल की नव्या राय आईसीएससी बोर्ड की 12 वीं परीक्षा के वाणिज्य वर्ग में 90.80 अंक के साथ - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। आईसीएसई व आईएसई बोर्ड के दसवीं व बारहवीं के नतीजे शुक्रवार को घोषित कर दिए गए। कोरोना संक्रमण के चलते इस बोर्ड के परीक्षार्थियों के कई पेपर नहीं हो सके थे और बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया है। दसवीं में चिल्ड्रेन की छात्रा प्राची मौर्या 98 प्रतिशत अंक के साथ जहां जिले में टॉप पर रही तो वहीं बारहवीं में ज्योति निकेतन के आदर्श कुमार सिंह 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर रहे।
विज्ञापन

आईसीएसई व आईएसई बोर्ड ने दसवीं व बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित करने की तिथि पहले 15 जुलाई घोषित की गई थी। बोर्ड ने बृहस्पतिवार को ही अचानक परीक्षा परिणाम घोषित करने की नई तिथि घोषित कर दिया। अचानक परीक्षा परिणाम आने की सूचना मिलते ही छात्रों के दिलों की धड़कन बढ़ गई थी। शुक्रवार को तीन बजे परीक्षा परिणाम घोषित होना था और सुबह से ही छात्र परिणाम को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे। सबसे बड़ी बात तो यह थी कि छात्रों के कई विषयों के पेपर ही नहीं हुए थे और आंतरिक मूल्यांकन व दिए गए पेपरो में तीन अच्छे अंक वाले प्रश्नपत्रों के औसत अंक के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित हो रहा था।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने इस नई व्यवस्था के तहत परीक्षा परिणाम घोषित किया है ताकि बच्चों का साल न खराब होने पाएं। शुक्रवार की शाम घोषित हुए आईसीएसई दसवीं के परीक्षा परिणामों में चिल्ड्रेन की प्राची मौर्या 98 प्रतिशत अंक के साथ जहां टॉप पर रही तो वहीं ज्योति निकेतन की छात्रा मधुलिका गुप्ता 97.33 दूसरे व ज्योति के ही अर्पित चौबे 97.17 तीसरे स्थान पर रहे। चौथे स्थान पर 97 प्रतिशत अंक के साथ चिल्ड्रेन के आर्यश शुक्ला व अदिति धींगरा रहे। ज्योति के मो. माज खान 96.50 पांचवे व चिल्ड्रेन के 96.20 छठे स्थान पर रहे। वहीं आईएससी बारहवीं में ज्योति के आदर्श कुमार सिंह 95.80 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे। 95.60 प्रतिशत अंक के साथ ज्योति निकेतन के आर्यन गुप्ता दूसरे व ज्योति निकेतन की रिया चौहान 94.40 तीसरे स्थान पर रहे। चौथा स्थान चिल्ड्रेन के हर्षित राय को मिला उन्हें 94 प्रतिशत अंक मिला। चिल्ड्रेन की ही सुधा सिंह 93 प्रतिशत अंक के साथ पांचवे व 92 प्रतिश अंक के साथ चिल्ड्रेन के सौरभ शर्मा छठे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed