फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power house performance of consumers troubled by cuts

Azamgarh News: कटौती से परेशान उपभोक्ताओं का पावर हाउस प्रदर्शन

Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power house performance of consumers troubled by cuts
बिजली कटौती से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को सब स्टेशन रेड़हा पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उपभोक्ताओं ने अघोषित बिजली कटौती और दो मिनट पर ट्रीप करने को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया और उचित कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में रेड़हा और गोपालगंज सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। लेकिन इस समय दोनों ही सब स्टेशनों से हर दो से पांच मिनट में बिजली ट्रीप हो रही है। इससे, किसान, व्यापारी के साथ ही हर वर्ग परेशान है। व्यापारियों की जहां गर्मी के चलते दुकानदारी तो किसानों की खेती प्रभावित हो गई है। इस भीषण गर्मी से परेशान हैं। उपभोक्ता सब स्टेशन रेडहा पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपभोक्ता ने कहा कि अगर सप्तह में हफ्ते भर के अंदर समस्या सही नहीं की गई तो उपभोक्ता बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। जिस तरह से हर दो मिनट में बिजली ट्रीप हो रही है उससे तो बेहतर है बिजली आपूर्ति बंद ही कर दी जाय। प्रदर्शन में वेदप्रकाश सिंह बादल, सत्यप्रकाश सिंह, डब्लू शुक्ल, ओमप्रकाश सिंह, शनि सिंह,किशन यादव, संदीप कुमार आदि मौजूद थे। जेई सोमवान ने बताया कि ओवरलोड के चलते बिजली ट्रिप कर रही है, अहरौला में एक सप्ताह के भीतर नए फीडर का काम शुरू होगा। इसके बन जाने के बाद समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed