फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Power corporation to execute 1,731 works at a cost of 82 crore.

Azamgarh News: 82 करोड़ से बिजली निगम कराएगा 1731 कार्य

Fri, 02 Oct 2026 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Power corporation to execute 1,731 works at a cost of 82 crore.
जिले में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने और बढ़ती विद्युत मांग के अनुरूप संसाधन बढ़ाने के लिए बिजली निगम 1731 कार्य कराएगा। इसके लिए दोनों सर्किल की कार्ययोजना तैयार कर शासन को मंजूरी के लिए भेज दी गई है। प्रस्तावित कार्यों पर करीब 82 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा। अधीक्षण अभियंता घनश्याम ने बताया कि बिजली निगम की ओर से चालू वर्ष में अतिरिक्त बिजनेस प्लान के तहत आजमगढ़ प्रथम और द्वितीय सर्किल के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक जोर वितरण व्यवस्था को मजबूत करने और ओवरलोडिंग की समस्या दूर करने पर दिया गया है। योजना के तहत जिले के 10 विद्युत उपकेंद्रों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। इससे उपकेंद्रों पर बढ़ रहे भार को कम करने के साथ उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति देने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 42 स्थानों पर 11 केवी नई लाइन का निर्माण कराया जाएगा। विभिन्न क्षेत्रों में 256 नए वितरण ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे नए कनेक्शन देने और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का भार कम करने में सुविधा होगी। योजना में 511 सुरक्षात्मक और प्रोटेक्शन से जुड़े अन्य कार्य भी शामिल किए गए हैं।

00 वर्जन
जिले में लगातार बढ़ रहे विद्युत भार को देखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। इसमें उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है, जहां वर्तमान में विद्युत ढांचे पर अधिक भार है या भविष्य में आपूर्ति की जरूरत बढ़ने की संभावना है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी कर कार्य कराया जाएगा। -घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed