फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Postgraduate counseling will be held in the university from July 14, admissions will be done in colleges till 25th

Azamgarh News: विश्वविद्यालय में 14 जुलाई से होगी परास्नातक काउंसिलिंग, महाविद्यालयों में 25 तक होंगे दाखिले

Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Postgraduate counseling will be held in the university from July 14, admissions will be done in colleges till 25th
आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया 14 जुलाई से 16 जुलाई तक परिसर में आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रवेश समिति द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार, इस बार कोई मेरिट सूची जारी नहीं की जाएगी, बल्कि सभी अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में सहभाग के लिए आमंत्रित किया गया है। साथ ही, महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, जिससे छात्र समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण कर सकें।
विज्ञापन

सभी अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे तक विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन में अपने मूल प्रमाणपत्र एवं सभी वर्ष/सेमेस्टर के अंकपत्रों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। मेरिट का निर्धारण स्नातक के द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के अंकों के प्रतिशत के आधार पर उपस्थित अभ्यर्थियों में से किया जाएगा। अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान उसी दिन प्रवेश शुल्क जमा करना आवश्यक होगा। कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने कहा कि ओपन काउंसलिंग का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट के साथ उच्च शिक्षा में अधिकतम छात्रों को अवसर देना है।
विज्ञापन

काउंसिलिंग कार्यक्रम की तिथियां और स्थान
14 जुलाई
ब्लॉक-1: भूगोल, जंतु विज्ञान
ब्लॉक-2: बीबीए, बीएफए
मनोविज्ञान विभाग: मनोविज्ञान
15 जुलाई 2025
हिंदी विभाग: संस्कृत
अन्य विभाग: हिंदी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
वनस्पति विज्ञान विभाग: मास्टर ऑफ विजुअल आर्ट (एप्लाइड आर्ट), एम.वोक (एचटीएम), आतिथ्य एवं पर्यटन प्रबंधन
अन्य विभाग: रसायन, भौतिकी
सेमिनार हॉल, ब्लॉक-1: एमबीए - एग्री बिजनेस मैनेजमेंट
16 जुलाई 2025
हिंदी सेमिनार हॉल, ब्लॉक-1: राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र
अन्य विभाग: एम.कॉम, पत्रकारिता एवं जनसंचार, गणित, इंटीग्रेटेड साइंस, कंप्यूटर विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, वनस्पति विज्ञान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed