फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Postal department will give special envelope of Rs 10 to sisters to send Rakhi

राखी भेजने को बहनों को 10 रुपये का विशेष लिफाफा देगा डाक विभाग

Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Postal department will give special envelope of Rs 10 to sisters to send Rakhi
आजमगढ़। भाई-बहन के नेह का त्योहार रक्षाबंधन की डाक विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। अबकी बार सावन के महीने में राखियां भीग कर खराब न हो इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए डाक विभाग ने विशेष प्रकार का लिफाफा तैयार किया है। दस रुपये का यह लिफाफा पानी से खराब नहीं होगा है और न ही आसानी से फटता है।
विज्ञापन

प्रवर डाक अधीक्षक योगेंद्र मौर्या ने बताया कि रक्षाबंधन पर डाक विभाग ने उन बहनों की मदद करने को ठानी है जो अपने भाइयों से दूर रह रही हैं और किसी कारण से घर पर नहीं जा पा रही हैं। बहनें किसी भी डाक घर के काउंटर से 10 रुपये में राखी लिफाफा खरीद सकती हैं। स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड डाक से राखी भेजने का शुल्क अलग से देना होगा। इस विशेष डिजाइनर लिफाफे की खासियत यह है कि यह लिफाफा पानी से खराब नहीं होता है और न ही आसानी से इसको फाड़ा जा सकता है। इस लिफाफे में राखी कहीं के लिए भी पोस्ट की जा सकती है। चाहे वह भारत में हो या विदेश में। यह लिफाफे प्रधान डाकघर या चुने हुए उपडाकघरों से 12 जुलाई से उपलब्ध हो जाएंगे। प्रवर डाक अधीक्षक ने बताया कि लिफाफा खरीद का काम चल रहा है। बहुत जल्द डाकघरों पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed