फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Post mortem report confirms Lalu died due to cold and not assault

Azamgarh News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई पुष्टि, मारपीट से नहीं ठंड लगने से हुई लालू की मौत

Wed, 08 Jan 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Post mortem report confirms Lalu died due to cold and not assault
पवई। गालिबपुर में सोमवार देर रात एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने पट्टीदारों द्वारा मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमे ठंड लगने से युवक की मौत होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

पवई के गालिबपुर गांव निवासी लालू (38) का उनके पट्टीदारों से भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। लालू की पत्नी ने बताया कि दो दिन पूर्व पट्टीदारों से विवाद हुआ था। परिजनों का आरोप है कि विवाद के दौरान पट्टीदार ने लालू को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस बात को लेकर सोमवार की रात करीब 11 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। विपक्षियों ने लालू को जमकर लात घूसों से पीटा। गांव वालों के हस्ताक्षेप से मामला शांत हो गया। इसके बाद लालू जाकर घर के पास सड़क पर सो गया। इससे मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लालू की पत्नी को दी। सूचना मिलते ही लालू की पत्नी अपने चार बेटियों के साथ घर पहुंच गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

00
परिजनों का आरोप गलत है। मारपीट से उसकी मृत्यु नहीं हुई है। युवक ने शराब अधिक पी रखी थी। शराब के नशे में वह खुले आसमान के नीचे ही शो गया। उसकी मृत्यु ठंड लगने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed