फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poor Muslims did not get benefit on 2662 Waqf properties in the district

Azamgarh News: जिले में 2662 वक्फ संपत्तियां पर गरीब मुसलमानों को नहीं मिला लाभ

Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Poor Muslims did not get benefit on 2662 Waqf properties in the district
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष सदर ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में सिधारी स्थित एक होटल के सभागार में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के अंतर्गत अल्पसंख्यक प्रबुद्ध संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ संपत्तियां मुस्लिम समुदाय द्वारा दान की गई संपत्तियां हैं, जिनका उपयोग धार्मिक और सामाजिक कार्यों जैसे मस्जिद, मदरसा, ईदगाह, स्कूल, कॉलेज और अस्पताल निर्माण के लिए किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि आजमगढ़ में 2662 वक्फ संपत्तियां होने के बावजूद, इनका लाभ गरीब मुसलमानों को नहीं मिल रहा। न तो आजमगढ़, न ही आजमगढ़ मंडल और न ही पूरे उत्तर प्रदेश में वक्फ संपत्तियों पर गरीब मुसलमानों के लिए कोई स्कूल, कॉलेज या अस्पताल स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी कांग्रेस सहित अन्य सरकारों ने वक्फ संपत्तियों के माध्यम से गरीब मुसलमानों के कल्याण के लिए कोई कदम नहीं उठाया। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वक्फ संशोधन विधेयक लाना पड़ा।
उन्होंने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य वक्फ संपत्तियों पर स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और दुकानें बनाकर गरीब मुसलमानों को लाभ पहुंचाना है। अंसारी ने यह भी स्पष्ट किया कि वक्फ कानून में संशोधन कोई नई बात नहीं है, 1954, 1995 और 2013 में भी तत्कालीन सरकारों ने जरूरत के हिसाब से संशोधन किए थे।

जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत समाज में जागरूकता फैलाने और गरीब मुसलमानों को उनका हक दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में अरविंद जायसवाल, प्रेम प्रकाश राय, इस्माइल फारूकी, अवनीश मिश्रा, विभा बर्नवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed