फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Poor children will be nurtured by Chief Minister Bal Yojana

मुख्यमंत्री बाल योजना से होगा गरीब बच्चों का पालन-पोषण

Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Poor children will be nurtured by Chief Minister Bal Yojana
आजमगढ़। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में भिक्षावृत्ति, श्रमिकों एवं जिन बच्चों के माता-पिता लाइलाज बीमारी से ग्रसित हैं, ऐसे गरीब परिवार के बच्चों को चिह्नित कर उनके पालन-पोषण की जिम्मेदारी प्रदेश सरकार उठाएगी। प्रतिमाह प्रत्येक बच्चे पर 2500 रुपये खर्च किए जाएंगे। ताकि उनका पालन-पोषण हो सके।
विज्ञापन

ऐसे बच्चों के चिह्नांकन का काम प्रोबेशन विभाग, बालश्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है। जिले में अभी तक करीब 200 बच्चे चिह्नित किए गए हैं। मुख्यमंत्री बालसेवा योजना सामान्य के तहत ऐसे बच्चों को चिह्नांकन किया जा रहा है। जिनके पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। मजबूरी में ऐसे बच्चे काम कर रहे हैं। इसके लिए बालश्रमिक कल्याण समिति, प्रोबेशन विभाग के साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं का सहयोग लिया जा रहा है। इस योजना का लाभ 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों को लाभ मिलेगा। ऐसे बच्चों को पढ़ाई के लिए फीस के रूप में अलग से धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य में जिले के अभी तक 200 बच्चों को चिह्नांकन किया गया है। बाल कल्याण अधिकारी, श्रम विभाग एवं सीडीपीओ के माध्यम से बच्चे चिह्नित किए जा रहे हैं। ऐसे बच्चों पर 2500 रुपये प्रतिमाह खर्च किए जाएंगे। हालांकि जिले में अभी किसी बच्चे को इस योजना का लाभ नहीं दिया गया है। अभी सत्यापन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed