फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Polytechnic students will provide connection to people by survey

Azamgarh News: सर्वे कर लोगों को कनेक्शन दिलाएंगे पॉलिटेक्निक के छात्र

Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jun 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Polytechnic students will provide connection to people by survey
अब गांवों और शहरों में सर्वे कर कनेक्शन से वंचित लोगों को पॉलिटेक्निक और आईटीआई के छात्र कनेक्शन दिलाएंगे। प्रति कनेक्शनों पर छात्रों को विभाग की ओर से 100 रूपए दिए जाएगें। इससे विभाग में जहां नए कनेक्शन जुड़ेंगे। वहीं, काफी हद तक बिजली चोरी और लाइनलॉस पर लगाम भी लगेगी। जिले में विद्युत वितरण के लिए छह खंड बनाए गए हैं, इन खंडों में 23 उपखंड भी हैं जहां पर एसडीओ स्तर के अधिकारी बैठते हैं। अधिकतम छोटे कनेक्शन इसी जगह से दिए जाते हैं। वैसे तो पूरे जनपद में लगभग 6.25 लाख घरेलू, नलकूप व कामर्शियल उपभोक्ताा हैं। लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग है, जो बिना कनेक्शन लिए ही बिजली का प्रयोग करते चले आ रहे हैं। यह मामले विभागीय चेकिंग में सामने आ रहे हैं। इन लोगों पर मुकदमा भी दर्ज हो रहा है। विद्युत चोरी पर रोक व लाइनलॉस को कम करने के लिए प्रबंधन के निर्देश पर विभाग अब आईटीआई व पॉलिटेक्निक के इच्छुक छात्रों का सहारा लेगा। इसके लिए डीएम के साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य व विभागीय अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। छात्र चयनित क्षेत्रों में घर-घर जाकर कनेक्शनों की जांच करेंगे। जिन घरों में कनेक्शन नहीं होगा। विभाग द्वारा दिए गए फार्म पर छात्र पूरा विवरण भरकर वहां कनेक्शन दिलाने का काम करेंगे। छात्रों को प्रति कनेक्शन पर 100 रूपए देगा। नोडल/अधिशासी अभियंता प्रथम अरविंद सिंह ने बताया कि आईटीआई व पॉलिटेक्निक के छात्रों द्वारा कनेक्शनों का सर्वे कराने के लिए डीएम की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है। इच्छुक छात्र अपने चयनित क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। प्रति कनेक्शन पर उन्हें 100 रूपए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed