{"_id":"5f5f79858ebc3e51e34b65aa","slug":"polytechnic-online-entrance-examination-will-be-held-at-three-centers-tomorrow-azamgarh-news-vns547176084","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर कल होगी पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर कल होगी पॉलीटेक्निक की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
आजमगढ़। पॉलिटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से कराई जा रही है। 12 सितंबर को ऑफलाइन मोड में 26 केंद्रों पर परीक्षा हुई। वहीं ऑनलाइन मोड के तहत 15 सितंबर यानी मंगलवार को परीक्षा तीन केंद्रों पर होगी। कोरोना संक्रमण से उपजे हालात को ध्यान में रखते हुए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) द्वारा 12 सितंबर को आयोजित पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा कुल 26 केंद्रों पर आयोजित हुई। जिसमें कुल 6458 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 2746 अभ्यर्थियों परीक्षा छोड़ दी। सावित्री बाई फुले राजकीय पॉलीटेक्निक आजमगढ़ के प्रधानाचार्य इत्तेखार अहमद ने बताया कि ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में सुबह नौ से 12 के तहत ग्रुप बी सी डी एफ जी एच आई ग्रुप की परीक्षाएं होंगी। इसी तरह दूसरी पाली 2.30 से शाम 5.30 बजे तक होगी। इसके तहत के 1 से के 8 ग्रुप की प्रवेश परीक्षा होगी। ऑनलाइन परीक्षा के तहत दोनों पालियों में कुल 720 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकन के लिए परीक्षा के एक दिन पूर्व ही परीक्षा केंद्रों को सैनिटाइज कराया गया है। जिससे परीक्षा देने वाले छात्र सुरक्षित रह सके। वहीं सीटिंग प्लान का कार्य भी पूर्व करा लिया गया है।
परीक्षा पर एक नजर में
ऑनलाइन परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी: 720
सुबह की पाली में शामिल अभ्यर्थी : 360
शाम की पाली में शामिल अभ्यर्थी : 360
परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्र : तीन
परीक्षा के लिए लगाए गए जोनल अधिकारी : एक
स्टेटिक मजिस्ट्रेट : तीन