फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pollution control board issued notice to kattha factory

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कत्था फैक्ट्री को जारी की नोटिस

Mon, 18 Nov 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pollution control board issued notice to kattha factory
पआजमगढ़। सदर तहसील के हुसेनगंज में चल रही कत्था फैक्ट्री से फैल रहे प्रदूषण को लेकर शिकंजा कस दिया गया। जांच रिपोर्ट में प्रदूषण फैलने की पुष्टी होने के बाद उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से फैक्ट्री को नोटिस जारी की गई है। 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। अन्यथा फैक्ट्री को बंद कराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के हुसेनगंज स्थित मे. टाइगर कत्था केमिकल वर्क्स से क्षेत्र का पानी दूषित हो रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिला कारी से की थी। आरोप लगाया था कि फैक्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी को बिना शुद्ध किए नाले के माध्यम से गड़ही में गिराया जा रहा है। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर के नेतृत्व में फैक्ट्री से नमूने लिए गए थे। नमूनों की रिपोर्ट में पानी दूषित होने की पुष्टी हुई थी। इसकी रिपोर्ट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजी गई थी। बोर्ड के मुख्य प्रदूषण अधिकारी ने फैक्ट्री को नोटिस जारी की है कि क्यों न इसे बंद करा दिया जाए। 15 दिन के भीतर श्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed