{"_id":"62b35fab5eed9325eb51f44a","slug":"polling-parties-reach-polling-stations-for-by-elections-azamgarh-news-vns660253323","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंची
विज्ञापन
आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ सीट पर बृहस्पतिवार को उपचुनाव होगा। मतदान कराने के लिए जिले के पांच विधानसभाओं की पोलिंग पार्टियां तीन डिस्पैच स्थलों से रवाना हुई। सुरक्षा व्यवस्था को चाकचौबंद रखने के लिए इनके साथ में पुलिस बल भी रवाना हुए। 1149 मतदान केंद्रों पर उनके लिए जो भी व्यवस्थाएं अपेक्षित हैं सारी व्यवस्थाएं पूर्ण हो कर ली गई हैं। जनपद के 18,38,930 मतदाता 13 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। बुधवार की सुबह आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियां डिस्पैच स्थल पर पहुंचकर वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट समेत अन्य जरूरी अभिलेख लेकर निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई। सपा मुखिया अखिलेश यादव के आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद खाली हुई सीट पर उप चुनाव हो रहा है। इसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं, तो वहीं बुधवार की सुबह आठ बजे से चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों की भीड़ तीनों डिस्पैच स्थलों पर लगी रही। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर से सदर व मुबारकपुर विधानसभा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सगड़ी व गोपालपुर एवं कृषि महाविद्यालय कोटवा से मेंहनगर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। जिसमें 2176 पीठासीन अधिकारी व 6528 सहायक मतकर्मी शामिल थे। दस फीसदी कर्मियों को रिजर्व में रखा गया। ताकि आपात स्थिति में उनको भेज गया। शाम तक सभी पार्टियों को रवाना कर दिया गया। पोलिंग पार्टियों को ईवीएम और चुनाव कार्य से जुड़ी स्टेशनरी दी गई। पोलिंग पार्टियों को वितरित की जा रही मशीनों व अन्य सामग्री के काउंटर पर मिलान कराया गया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पीठासीन अधिकारी से प्रमाण लिया कि सामग्री का मिलान कर लिया है। मतदान कर्मियों के खाने और नाश्ते की व्यवस्था स्कूलों में रसोइयों के माध्यम से कराई गई।
दिखी अव्यवस्था, कोरोन गाइडलाइन नहीं हुआ पालन
पोलिंग पार्टी रवानगी स्थल पर कई जगहों पर खामियां दिखाई दी। कर्मचारियों को ड्यूटी प्राप्त करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। हर किसी को जल्दबाजी रही, जिस कारण अव्यवस्था फैल गई। वहीं, कोरोना गाइड लाइन का भी इस दौरान पालन नहीं किया गया। कई कर्मचारी बिना मास्क के नजर आए। मतदान केंद्रों और कक्षों में पथ प्रकाश के लिए इमरजेंसी लाइटों की व्यवस्था की गई। अगर विद्युत सप्लाई कहीं पर बाधित हुई तो बैटरी से चलने वाले बल्ब और ट्यूब का सहारा लिया जाएगा।
मतदान कर्मी ड्यूटी कटवाने के लिए लगाते रहे चक्कर
कई मतदान कर्मी ऐसे थे जो आखिर तक ड्यूटी कटने की उम्मीद लगाए बैठे रहे। कई लोगों से सिफारिश कराई लेकिन बात नहीं बनी। श्री दुर्गा जी पीजी कालेज चंडेश्वर, कृषि महाविद्यालय कोटवा व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बने काउंटर से एनाउंस भी किया गया कि अगर कोई ड्यूटी ज्वाइन नहीं करने आएगा उसके खिलाफ एफआइआर कराई जाएगी। प्रत्येक विधानसभा के शीर्ष अधिकारी के जरिए फोन भी किया गया।जिला प्रशासन का कहना है कि लगभग सभी कर्मी ड्यूटी करने पहुंचे।