फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   polling parties departer on booth

मतदान कराने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां

Sat, 04 Mar 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला,अाजमगढ़ Updated Sat, 04 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
polling parties departer on booth
आईटीआई मैदान से रवाना होती पोलिंग पार्टियां ।
जनपद की दस विधानसभा सीटों के लिए मतदान की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना हो चुकी हैं। शनिवार की सुबह सात बजे से मतदान शुुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा।जिला प्रशासन द्वारा पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर होने वाली अफरातफरी को देखते हुए इस बार चार स्थानों से पोलिंग पार्टियों की रवानगी की व्यवस्था की गई थी। इसमें अतरौलिया, गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हर्रा की चुंगी से रवाना हुई।
विज्ञापन


मुबारकपुर और आजमगढ़ सदर की पोलिंग पार्टियां दुर्गाजी महाविद्यालय चंडेश्वर से, निजामाबाद, फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां कृषि विश्वविद्यालय कोटवा, लालगंज सुरक्षित और मेंहनगर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां महामृत्युंजय डेंटल कालेज चंडेश्वर से रवाना हुई।
विज्ञापन


पोलिंग पार्टियां चार स्थानों से रवाना होने के कारण इस बार अफरातफरी का माहौल नहीं दिखा। रवानगी के दौरान बहुत सी महिलाएं गोद में अपने दुधमुंहें बच्चे को लेकर नजर आई। वहीं, बहुत से लोग ऐसे भी दिखे जो रवानगी के दौरान भी अपनी ड्यूटी कटवाने की फिराक में लगे हुए थे। पोलिंग पार्टियों की रवानगी को लेकर निर्धारित स्थलों पर सुबह से ही मतदानकर्मियों की भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed