{"_id":"67dc20998b6ada3f930bde20","slug":"politics-heats-up-in-azamgarh-new-twist-in-no-confidence-motion-against-block-pramukh-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आजमगढ़ में गरमाई सियासत..., ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव में आया नया मोड़; DM के पास पहुंचे 35 सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आजमगढ़ में गरमाई सियासत..., ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव में आया नया मोड़; DM के पास पहुंचे 35 सदस्य
Thu, 20 Mar 2025 07:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:36 PM IST
सार
गुरुवार को डीएम कार्यालय पर ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लेकर परेड कराया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपना शपथ पत्र सौंप ब्लॉक प्रमुख के पक्ष में अपना विश्वास मत पेश किया।
विज्ञापन
डीएम को साैंपा गया पत्रक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Politics: आजमगढ़ के हरैया ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने के मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है। ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव मामले में ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल ने गुरुवार को अपना पक्ष प्रस्तुत करते हुए 35 सदस्यों का शपथ पत्र डीएम के सामने प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल ने बताया कि उन्होंने पूर्व में 70 सदस्यों का शपथ पत्र डीएम को सौंपा था। बताया कि कुछ लोगों ने उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 70 सदस्यों का शपथ पत्र डीएम को सौंपा था। इसमें गुरुवार को 35 सदस्यों का शपथ पत्र डीएम को सौंप अपना विश्वास मत दे दिया है।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल ने बताया कि उनके खिलाफ साजिश रचने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं, लेकिन योगी मोदी सरकार में इनकी मंशा पूरी नहीं होगी। इस मामले में चार मार्च को हरैया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ डीएम के यहां अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख हरैया संदीप पटेल पर विकास कार्यों में धांधली, क्षेत्र पंचायत सदस्यों का मानदेय न दिए जाने सहित धन गबन का आरोप लगाया गया था। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने हैरया ब्लॉक प्रमुख संदीप पटेल को नोटिस जारी कर विश्वास मत पेश करने का निर्देश दिया था।