फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Policy made for the interests of advocate community in SP government: Dharmendra Yadav

सपा सरकार में अधिवक्ता समाज के हितों की बनी नीति : धर्मेंद्र यादव

Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Policy made for the interests of advocate community in SP government: Dharmendra Yadav
आजमगढ़। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी, तब तब अधिवक्ता समाज के हितों के लिए नीतियां बनाने का काम किया गया। उक्त बातें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को दीवानी बार एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम समाजवादियों के आजमगढ़ से जो परंपरा एवं रिश्ते रहे हैं उसे और आगे ले जाने का काम करूंगा। आजमगढ़ के विकास एवं तरक्की के लिए आजमगढ़ के नौजवानों, किसानों, अधिवक्ताओं के हित के लिए संसद में पूरी ताकत से आवाज उठाई है और आगे भी आवाज उठाता रहूंगा।
विज्ञापन

उन्होंने दीवानी परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए निर्माण कराने की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे एक देश एक चुनाव कानून का समाजवादी पार्टी पुरजोर विरोध करती है। इस मौके पर सपा विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, संग्राम यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विवेक सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed