फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Policemen saved the old man's life by giving him CPR

Azamgarh News: पुलिसकर्मियों ने सीपीआर देकर बचाई वृद्ध की जान

Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Policemen saved the old man's life by giving him CPR
बेल्थरारोड कस्बा के वार्ड नंबर आठ में अचेत पड़े वृद्ध को सीपीआर देते पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
बेल्थरारोड। पुलिस ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए एक अचेत वृद्ध की जान बचाई। नगर के वार्ड नंबर आठ में बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले सुरेंद्र प्रसाद (75) को पुलिसकर्मियों ने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रेसिटेशन) देकर उनकी सांसें लौटाईं और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन

सुरेंद्र प्रसाद अपने घर में अकेले रहते हैं। दो दिनों से उनके घर का दरवाजा नहीं खुलने और कोई गतिविधि नहीं दिखने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना सुरेंद्र प्रसाद के रिश्तेदार बबलू प्यारे को दी। बबलू प्यारे ने पड़ोसियों की मदद से खिड़की के रास्ते उनके घर में प्रवेश किया। घर के अंदर सुरेंद्र बिस्तर पर अचेत पड़े मिले।
विज्ञापन

उन्हें मृत समझ कर घटना की सूचना चौकी प्रभारी मुकेश कुमार को दी। चौकी प्रभारी तत्काल हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि वृद्ध की धीमी गति से सांसें चल रही हैं। पुलिस कर्मियों ने बिना देर किए वृद्ध को सीपीआर देना शुरू कर दिया। पुलिस का प्रयास रंग लाया और कुछ ही देर में उनकी सांसें सामान्य होने लगी। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत में सुधार है। परिजनों के अनुसार सुरेंद्र के दो बेटे मुंबई में रहते हैं। पत्नी के निधन के बाद वह अपने घर पर अकेले रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed