फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police went to arrest madrasa manager accused of embezzlement he died leading to protests in azamgarh

UP: गबन के आरोपी मदरसा प्रबंधक को गिरफ्तार करने गई पुलिस, बिगड़ी तबियत...हुई मौत; शव को थाने रख प्रदर्शन

Mon, 05 Jan 2026 06:41 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 05 Jan 2026 06:41 PM IST
सार

UP Crime: आजमगढ़ में फरवरी 2025 में एसआईटी ने गबन का मामला दर्ज किया था। विवेचना के बाद सोमवार को पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर अपने साथ ले जा रही थी, तभी आरोपी की माैत हो गई। इस वाकए से नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Police went to arrest madrasa manager accused of embezzlement he died leading to protests in azamgarh
कलामुद्दीन की फाइल फोटो और थाने के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मदरसा प्रबंधक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए घटना से इनकार किया है। मामले को लेकर थाने के सामने प्रदर्शन भी किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, रौनापार गांव निवासी कलामुद्दीन (56) जो एक मदरसे के प्रबंधक रहे हैं, उनके खिलाफ फरवरी 2025 में एसआईटी द्वारा मदरसे में गबन और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार वह इस मामले में वांछित चल रहे थे। इसी क्रम में सोमवार सुबह करीब 10 बजे रौनापार पुलिस उनके घर दबिश देने पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपी को थाने ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके से लौट आई। वहीं, मृतक के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कलामुद्दीन के साथ मारपीट की, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

Police went to arrest madrasa manager accused of embezzlement he died leading to protests in azamgarh
प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद

रौनापार पुलिस ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान कोई मारपीट नहीं हुई। पुलिस को देखकर आरोपी घबराया और उसकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर पुलिस वापस लौट गई थी।

परिजनों के मुताबिक, कलामुद्दीन पहले से ही हृदय रोग से पीड़ित थे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। पुलिस के जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक और बिगड़ गई। परिजन उन्हें चांदपट्टी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इसके बाद आजमगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। सोमवार दोपहर करीब 12:30 से एक बजे के बीच शव को रौनापार थाने के सामने रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी सिटी शुभम, समेत जहानागंज, बिलरियागंज, लाटघाट चौकी और जीयनपुर थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने लोगों को समझाया

Police went to arrest madrasa manager accused of embezzlement he died leading to protests in azamgarh
थाने के बाहर हंगामा करती भीड़। - फोटो : संवाद

अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी निशा और पुत्र मोहम्मद अनीस, तालिब, आतिफ और आरिफ शामिल हैं। घटना के बाद एहतियातन रौनापार थाना परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे थाना क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। 

ग्रामीणों का कहना है कि मृतक लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित था और संभव है कि घबराहट के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी हो। इस संबंध में सीओ सगड़ी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच पोस्टमार्टम और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी और तथ्यों के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed