फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police waiting for sister-in-law who released video in conversion case

Azamgarh News: धर्मांतरण मामले में पुलिस को वीडियो जारी करने वाली ननद का इंतजार

Tue, 22 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police waiting for sister-in-law who released video in conversion case
अहरौला। कॉलेज के उपप्रबंधक उनके परिवार के अन्य सदस्यों और शिक्षिका पर लगे कथित धर्मांतरण के आरोप की जांच में अब तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पुलिस की निगाह अब इस मामले में वीडियो वायरल करने वाली ननद पर टिक गई है जिसकी गवाही इस पूरे विवाद में अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन

मामले में 15 जुलाई को महराजगंज थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने अहरौला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कॉलेज उपप्रबंधक ने उनकी शिक्षिक बहू है का ब्रेनवॉश कर धर्मांतरण कराया और रोजा-नमाज पढ़ने के लिए प्रेरित किया। इसके जवाब में शिक्षिका ने डीआईजी आजमगढ़ और अतरौलिया थाने में शिकायती पत्र देकर अपने पति, सास, और ननद सहित अन्य पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया। सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह ने बताया कि शिक्षिका और कॉलेज स्टाफ से पूछताछ में धर्मांतरण से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है। उपप्रबंधक और शिक्षिका ने इसे पारिवारिक विवाद बताया है। अब तक की जांच में धर्मांतरण के आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो जारी करने वाली ननद यदि ठोस प्रमाण प्रस्तुत करती है तो उसके आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed