फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police seize Combine cutting paddy in village for running without NOC in Azamgarh 

आजमगढ़: गांव में धान काट रही कंबाइन सीज, बिना एनओसी के चला रहा था संचालक

Sun, 24 Oct 2021 12:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 24 Oct 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Police seize Combine cutting paddy in village for running without NOC in Azamgarh 
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली के खुरासो गांव के पास शनिवार को बगैर सुपर मैनेजमेंट सिस्टम लगाए धान काट रही कंबाइन मशीन को उप कृषि निदेशक के निर्देश पर सीज कर दिया गया। उसे फूलपुर कोतवाली में खड़ा करा दिया गया है। 

विज्ञापन


उप कृषि निदेशक संगम मौर्या ने बताया कि सरायमीर थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी जियाउद्दीन कंबाइन मशीन लेकर शनिवार सुबह वह अपनी मशीन लेकर अंबेडकरनगर जा रहे थे। खुरासो गांव के पास कुछ किसानों के कहने पर धान की कटाई करनी शुरू कर दी। किसी ने शिकायत की कि कंबाइन में एसएमएस (सुपर मैनेजमेंट सिस्टम) नहीं लगा है।
विज्ञापन


इस पर टीम मौके पर भेजी गई। बिना एसएमएस के चल रही मशीन को सीज कर लिया गया। कंबाइन संचालक के पास एनओसी भी नहीं था। लिहाजा उसे फूलपुर कोतवाली लाकर खड़ा कर दिया गया है। कोतवाल धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि कंबाइन को सीज करने की कार्रवाई एसडीएम के स्तर से होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed