{"_id":"5e8477048ebc3e72bc0340fe","slug":"police-raid-on-illegal-slaughter-house-six-arrested-azamgarh-news-vns518493152","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध स्लाटर हाउस पर पुलिस का छापा, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाने के लखमापुर गांव में पशु तस्कर पशुओं का वध कर उनकी मांस सप्लाई की योजना बना रहे थे। बुधवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से 160 किलो मांस, स्कार्पियो, पांच चाकू, चापड़, ठीहा आदि बरामद हुआ है। पुलिस तस्करों के विरुद्ध केस दर्ज कर जेल भेजवा दिया। अन्य की तलाश की जा रही है।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में नबी अहमद पुत्र फैजान अहमद अहरौला थाने के माहुल गांव, इसी गांव का फुरकान पुत्र अब्दुल रहमान, मो. अमिर पुत्र मो. एकराम, फैसल पुत्र अनीश, पवई थाने के महुआ गांव निवासी नदीम पुत्र जुबैर, इसी थाने के लखमापुर गांव निवासी मो. असरफ शामिल हैं। यह लोग लखमापुर गांव में बुधवार की सुबह पशुओं का वध कर मांस सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर पवई थाने के दरोगा रमेश त्रिपाठी ने टीम के साथ छापा मारकर रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह लोग स्कार्पियो में मांस भरकर सप्लाई की तैयारी कर रहे थे तभी पुलिस पहुंच गई। तलाशी के दौरान 160 किलो मांस, स्कार्पियो जिसमें मांस लदा हुआ था बरामद हुआ। इसके अलावा पांच चाकू, चापड़, ठीहा आदि भी बरामद हुए। एसपी ग्रामीण के मुताबिक यह सभी आरोपी काफी दिनों से ये काम कर रहे थे। इनके विरूद्ध संबंधित धाराओं के अलावा 188 के उल्लंघन के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।