फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police post will open in new ARTO office premises

नए एआरटीओ कार्यालय परिसर में खुलेगी पुलिस चौकी

Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police post will open in new ARTO office premises
आजमगढ़। एआरटीओ कार्यालय में दलालों का कब्जा है। यहां आएदिन दलाल अधिकारियों व कर्मचारियों से उलझते रहते हैं। कई बार तोड़फोड़ भी कर चुके हैं। बहुत जल्द ही उक्त समस्याओं से कर्मचारियों व अधिकारियों को निजात मिल जाएगी। गंभीरवन में बन रहे नए आरटीओ कार्यालय के परिसर में ही पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। ताकि कार्यालय को सुचारु रूप से चलाने में कोई बाधाएं नहीं आए।
विज्ञापन

जनपद में आरटीओ और एआरटीओ कार्यालय हरवंशपुर में स्थित है। व्यस्त मार्ग पर परिवहन विभाग का कार्यालय होने से हमेशा यहां जाम की समस्या बनी रहती है। साथ ही इमारत भी जर्जर हो चुकी है। वहीं दलालों का यहां कब्जा है। आएदिन दलाल अधिकारियों व कर्मचारियों से उलझते हैं। इसी कारण इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई गई थी। नये कार्यालय भवन और आटोमैटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक के लिए गंभीरवन में भूमि उपलब्ध कराई गई थी। जहां ऑटोमेटिक ड्राविंग टेस्टिंग ट्रैक व भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन करा रहा है। संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाल का निर्माण गंभीरवन में चल रहा है। परियोजना की लागत 7.96 करोड़ रुपये है। परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 मार्च है। अभी तक कुल दो करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। जिससे 55 प्रतिशत काम कराया जा चुका है। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गंभीरवन में हमारा ऑफिस जाने के बाद वहां पुलिस चौकी भी बननी है। इसके लिए हम उच्चाधिकारियों को पत्र लिखेंगे। ताकि वहां पुलिस चौकी बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि यहां की स्थिति बहुत खराब है। इसलिए सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए वहां पुलिस चौकी होना बेहद जरूरी है। ताकि अराजकतत्व कर्मचारियों व अधिकारियों पर हाबी न हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed