फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police on high alert in the district, keeping a close watch on the suspects

Azamgarh News: जिले में पुलिस हाई अलर्ट पर, संदिग्धों पर पैनी नजर

Thu, 15 Aug 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Police on high alert in the district, keeping a close watch on the suspects
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर जिले में हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबा, व बाजारों में जगह-जगह संदिग्ध लोगों की पुलिस ने चेकिंग की। पुलिस के चेकिंग अभियान से पूरे जिले में वाहन चालकों के बीच अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस टीम एक-एक कर वाहनों को भी चेक किया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले की संवेदनशीलता को देखते हुए हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी थानाध्यक्षों व प्रभारी निरीक्षकों के साथ ही चौकी प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश एसपी ने दिया है। थाने की पुलिस ने रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ ही होटल व शहर के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पहुंच कर लोगों की चेकिंग की। इस दौरान यात्रियों के सामानों की भी पुलिस ने तलाशी ली। आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल व रेलवे राजकीय पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। रेलवे स्टेशन, रेलगाड़ी, सर्कुलेटिंग एरिया, पीआरएस काउंटर, पार्सल आदि स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही साथ यात्रियों को जागरूक किया गया कि यदि उनके आस-पास कोई भी संदिग्ध अथवा लावारिस वस्तु दिखाई दे तो इसकी तत्काल सूचना टोल फ्री नंबर दे। भारी संख्या में पुलिस के जवानों को देख यात्रियों में कौतुहल रहा। इस अवसर पर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार राय, जीआरपी थानाध्यक्ष बीबी राजभर, उपनिरीक्षक संजय शुक्ला, लोकनाथ गुप्ता, लाल सिंह मीना, जमालुद्दीन, कंस्टेबिल राज रतन कुमार व कमलेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed