फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police kept on high alert all day

दिनभर हाई अलर्ट पर रही पुलिस, करते रहे चक्रमण

Wed, 30 Sep 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Police kept on high alert all day
मेंहनगर में साप्ताहिक बंदी के दौरान चेकिंग करतीं एसडीएम प्रियंका। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अयोध्या के विवादित ढांचा को ढहाए जाने के मामले में बुधवार को न्यायालय का फैसला आना था। इसे लेकर शहर से लेकर ग्रामीणांचल में पुलिस व प्रशासनिक महकमे की चहलकदमी देखने को मिली। हालांकि आम जनता में इसका कोई खास असर नहीं दिखा। पूरी तरह से शांति बनी रही। डीएम, एसपी, सीओ, एसडीएम दिन भर शहर से लेकर ग्रामीणंचाल तक चक्रमण करते रहे और फैसले के बाद शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर पैनी नजर बनाए हुए थे।
विज्ञापन

ढांचा विध्वंस को लेकर आने वाले फैसले को लेकर जनपद को विशेष संवेदनशील जनपदों में रखा गया था। इसे लेकर पहले जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया था। सुपर जोन की कमान एडीएम स्तर के अधिकारियों के पास थी। प्रत्येक को दो से तीन तहसीलों की कमान सौंपी गई थी। एसडीएम को तहसील वार जोनल अधिकारी बनाया गया था। वहीं, 26 थाना क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

शहर में एसडीएम सदर गौरव कुमार व सीओ राजेश तिवारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवानों ने फ्लैग मार्च किया। शहर कोतवाली से शुरू हुआ फ्लैग मार्च मातबरगंज, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर, जामेतुर्रशान, कोट, दलालघाट होते हुए पुन: शहर कोतवाली पहुंच कर संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च में पुलिस के साथ ही पीएसी के जवान भी काफी संख्या में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर संवाददाता के अनुसार स्थानीय क्षेत्र में कोर्ट के फैसले को लेकर किसी भी तरह की उत्सुकता नहीं नजर आई। सामान्य दिनों की तरह ही माहौल रहा। एसडीएम प्रियंका प्रियदर्शिनी व एसओ मेंहनगर दिन भर पूरे क्षेत्र में चक्रमण करते नजर आए। लाटघाट संवाददाता के अनुसार बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी विवादित ढांचे पर फैसले के चलते काफी सक्रिय नजर आए। एसओ व सीओ ने फोर्स के साथ जीयनपुर कस्बा के साथ ही बिलरियागंज, जयराजपुर, चांदपट्टी, सोन बुजुर्ग, रौनापार, महराजगंज आदि क्षेत्रों का चक्रमण किया। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। अदालत के निर्णय को लेकर दीदारगंज थाना पुलिस पल्थी, हुब्बीगंज, फुलेश, कुशलगांव, पुष्पनगर, चितारा महमूदपुर आदि क्षेत्र में चक्रमण किया। एसपी सुधीर सिंह ने बताया कि जनपद की पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया था। जनपद में पूरी तरीके से शांति रही। कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed