{"_id":"5f3f96678ebc3e3cde304db1","slug":"police-invoices-laborers-in-raw-liquor-azamgarh-news-vns5425070197","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मजदूर का कच्ची शराब में कर दिया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मजदूर का कच्ची शराब में कर दिया चालान
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव के रहने वाले एक मजदूर का पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ चालान कर दिया है। जबकि मजदूर काम से वापस लौटने पर मिस्त्री के साथ दो शीशी शराब खरीद कर पीने के बाद घर जा रहा था। फरिहां चौकी पुलिस ने दोनो को पकड़ कर थाने ले गई। जहां से मिस्त्री को तो छोड़ दिया गया लेकिन मजदूर को पांच छह डंडे मारने के बाद 10 लीटर कच्ची शराब के साथ चालान कर दिया। मजदूर के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।
फरिहां चौकी पुलिस ने एक मजदूर का 10 लीटर कच्ची शराब के साथ चालान कर दिया। जबकि मजदूर शराब नहीं बेचता। वह काम से लौटते समय शराब पी रखी थी। मजदूर रविंद्र पुत्र दलसिंगार निवासी सुराई का आरोप है कि वह 17 अगस्त को मजदूरी कर घर लौट रहा था। रास्ते में मिस्त्री के साथ बाजार में शराब पीने के लिए गया। शराब पीने के बाद वह मिस्त्री के साथ घर वापस लौट रहा था कि कांटे वाली बाग के पास फरिहां चौकी पुलिस के दो सिपाहियों ने उन्हें रोक कर चौकी पर ले गए। जहां से उन्हें निजामाबाद थाने भेज दिया गया। रात भर थाने पर बैठाए रखा गया और चार छह डंडा मारा भी गया। इतना ही नहीं जेब में रखे दो सौ रुपये भी पुलिस वालों ने निकाल लिए। यह रुपये दिन भर की मजदूरी के बाद बचे थे। इसके बाद मिस्त्री को तो पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन मेरा 10 लीटर कच्ची शराब के साथ चालान कर दिया। इतना ही नहीं हमें पकड़ा गया था काटे वाली बाग के पास से और दिखाया जा रहा है बड़ागांव पुलिया से। इतना ही नहीं पुलिस ने मुझ पर घूम-घूम कर शराब बेचने का भी आरोप लगाया है। आरोपी के बयान का यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद भी पुलिस महकमा सो रहा है। एसओ निजामाबाद अनवर अली का कहना है कि आरोपी जो कह रहा है वह सही है और पुलिस जो कह रही है वह गलत है। मीडिया भी मजदूर के बातों पर विश्वास करेगी, हमारे बातों पर नहीं।