फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police has become unbridled: Akhilesh Yadav

बेलगाम हो गई है पुलिस : अखिलेश यादव

Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Police has become unbridled: Akhilesh Yadav
आजमगढ़। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि अगर मुफ्त राशन की सुविधा हटा ली जाए तो देश की हालत श्रीलंका से भी खराब होगी, क्योंकि सरकार ने रोजगार दिया ही नहीं। कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस को पूरी छूट दी है। इसी कारण पुलिस बेलगाम हो गई है। पूर्व सीएम फूलपुर के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की माता और पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की पत्नी मीनाक्षी विश्वकर्मा को श्रद्धांजलि देने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। पूर्व सीएम पहले फूलपुर स्थित पूर्व विधायक के आवास पर पहुंचे और उनकी माता दुलारी देवी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के गद्दोपुर स्थित आवास पहुंचे और उनकी पत्नी मीनाक्षी विश्वकर्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किया। मीडिया से बातचीत के दौरान वह भाजपा पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि सरकार ने एसआई की भर्ती निकाली, उसमें भी घोटाला हो गया। आरोप लगाया कि टेक्नोलॉजी से भी छेड़छाड़ की जा रही है। कहा, पुलिस बेलगाम हो गई है। थानों में न्याय मांगने पहुंच रही पीड़िता के साथ दुष्कर्म हो रहा है। लोगों के घरों पर बुलडोजर चलवाया जा रहा है। कहा कि अभी कल ही सीएम ने जिस अस्पताल का शुभारंभ किया है, वह भी अवैध है, क्या उस पर बुलडोजर चलेगा? इन्होंने एक नारा दिया था वन नेशन, वन राशन, कहीं ऐसा न हो कि यह नारा एक देश एक पूंजीपति न हो जाए।
विज्ञापन

ज्ञानवापी प्रकरण भाजपा की साजिश
आजमगढ़। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण पर कहा कि यह भाजपा की साजिश है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि किसी भी पुरानी चीज से छेड़छाड़ नहीं होगी। लेकिन महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो, इसलिए इस तरह के मुद्दे भाजपा उठाती है।
विज्ञापन

हमको उलझाकर पता नहीं क्या-क्या बेच दिया
आजमगढ़। सपा सुप्रीमो ने कहा कि सरकार अब गरीबों से भी मुनाफा कमाना चाहती है। इसलिए उनको मिलने वाला राशन बंद किया जा रहा है। कहा, हमें और आपको उलझाकर पता नहीं क्या-क्या बेच दिया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डा. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, बेचई सरोज, रमाकांत यादव, एचएन पटेल, पंकज राजभर, पूजा सरोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed