फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police Encounter in Azamgarh Rs 25000 rewarded criminal injured police recovered illegal weapon

आजमगढ़ में मुठभेड़: 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, पुलिस ने अवैध असलहा बरामद किया

Fri, 08 Apr 2022 10:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 10:01 AM IST
सार

आजमगढ़ में शुक्रवार सुबह देवगांव कोतवाली पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश महेंद्र को गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
police Encounter in Azamgarh Rs 25000 rewarded criminal injured police recovered illegal weapon
गोली लगने से घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।  घायल बदमाश हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आजमगढ़ में दो और जौनपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी करिया गोपालपुर गांव के पास चहारदीवारी किनारे छिपकर बैठा है और किसी घटना को अंजाम देन की तैयारी में है। इस पर देवगांव कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय के नेतृत्व में दो टीम चहारदीवारी के पास पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मसमर्पण के लिए कहा तो बदमाश ने पुलिस टीम पर दो और फायर झोंक दिए। जवाबी कार्र्रवाई में गोली बदमाश के दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और जिला अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी व देवगांव कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर अपराधी महेंद्र मुसहर पुत्र नखरो मुसहर निवासी सिकरारा थाना कोतवाली देवगांव के रुप में की गई। वह बरदह थाना क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में वांछित था।

पूछताछ में महेंद्र मुसहर ने बताया कि छह नवंबर 2021 को बरदह थाना के बिजौली गांव निवासी रवि चौरसिया के घर हुई डकैती की घटना को उसने अंजाम दिया था। इसमें 10  आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि टुनटुन व रामगोपाल जायसवाल फरार चल रहे हैं। इनके खिलाफ पुलिस एनबीडब्लू जारी कर गिरफ्तारी की कवायद में जुटी है। महेंद्र मुसहर के खिलाफ जौनपुर में तीन व आजमगढ़ में दो मुकदमे डकैती, लूट आदि की धाराओं में दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed