फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police Encounter in azamgarh father murder accused son injured

Encounter: आजमगढ़ में पिता की हत्या करने वाला पुत्र मुठभेड़ में घायल, बोला- वो हमेशा ताना मारते रहते थे

Fri, 19 Aug 2022 11:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 19 Aug 2022 11:08 PM IST
सार

आज़मगढ़ के जिवली गांव में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल की बरामदगी के दौरान हत्या आरोपी ने तमंचे से पुलिस पर फायर किया। 

विज्ञापन
police Encounter in azamgarh father murder accused son injured
पुलिस की गोली से घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज़मगढ़ के जिवली गांव में पिता की हत्या के आरोपी पुत्र को पुलिस ने शुक्रवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल की बरामदगी के दौरान हत्या आरोपी तमंचे से पुलिस पर फायर कर भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में वह घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि बुधवार रात बरदह थाना क्षेत्र के  जिवली गांव निवासी बालकिशुन की उसके पुत्र बबलू ने लाठी व ईंट से हमला कर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी इसरावती ने घटना के बाबत पुत्र बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार की शाम हत्यारोपी पुत्र बबलू को जिवली तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस आला कत्ल की बरामदगी के लिए उसे ले गई। इसी दौरान उसने पहले से छिपा कर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। गोली बबलू के पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज गया।  पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे पिताजी मुझे प्राय: काम धंधा करने को लेकर ताना मारते रहते थे। जिसके चलते ही उसने घटना को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा

जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजहीं मोड़ पर शुक्रवार की भोर में चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे दो इनामी अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। बीते 8 जुलाई को जहानागंज थाना क्षेत्र के गंभीरवन ग्रामसभा के प्रधानपति आशुतोष सिंह ने खुद पर जानलेवा हमला होने को लेकर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विवेचना के दौरान ज्ञात हुआ कि उक्त मुकदमा फर्जी दर्ज कराया गया है। फर्जी घटना व मुकदमा दर्ज कराने के मामले में साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 16 अगस्त को आशुतोष उर्फ सुगंध सिंह व अजीत उर्फ बुलंद सिंह निवासी ग्राम गंभीरवन समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगों से जानकारी प्राप्त हुई की इस घटना को भाड़े के दो अपराधियों से अंजाम दिलाया गया था। गिरफ्तार लोगों से की गई पूछताछ के बाद पुलिस पेशेवर अपराधी सुनील निषाद निवासी भवानीपुर थाना कप्तानगंज एवं दीपचंद निषाद उर्फ दीपू उर्फ सिपाही निवासी गजही थाना अहरौला की तलाश में जुट गई। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से 25-25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। 

कुख्यात कुंटू गैंग के तीन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा भेजी गई आपराधिक जांच आख्या रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रदेश स्तर पर चिह्नित कुख्यात अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू गैंग के तीन सदस्यों की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया। इसके अलावा चार अन्य अपराधियों की भी संबंधित थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है।

एसपी के निर्देश पर कुख्यात कुंटू सिंह गिरोह के जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। उसमें अबू राफे, जाबिर व फरहान निवासी अतरकच्छा थाना कोतवाली जीयनपुर शामिल है। इन सभी पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं।

वहीं एसपी के निर्देश पर लूट व छिनैती के लगभग डेढ़ दर्जन मामलों में संलिप्त फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानपुर बिलारमऊ निवासी अखिलेश, सरायमीर कस्बा स्थित पुराना थाना क्षेत्र निवासी एवं मारपीट व नकबजनी के मामले में कुख्यात नदीम अहमद, अतरौलिया क्षेत्र के खानपुर फत्ते निवासी अंश उर्फ बबुआ पुत्र कामता प्रसाद सोनकर की भी हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खोली गई है।

वहीं शराब तस्करी के आधा दर्जन मामलों में संलिप्त जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अमुवारी नरायनपुर ग्राम निवासी विजय प्रताप सिंह की भी हिस्ट्रीशीट खुली है। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस ने इन सभी की निगरानी शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed