{"_id":"60071dfa8ebc3e31d10128e1","slug":"police-demolished-a-killer-s-house-detained-several-accused-azamgarh-news-vns570088695","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने एक हत्यारोपी का मकान ढहवाया, कई आरोपियों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने एक हत्यारोपी का मकान ढहवाया, कई आरोपियों को हिरासत में लिया
विज्ञापन
बिंद्राबाजार। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा गांव के निवर्तमान प्रधान पति मनीष राय की सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी के रूप में गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय व चंदन राय का नाम भी शामिल है। ये दोनों वर्तमान में मनीष राय के चाचा की हत्या में जेल में बंद है। मंगलवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेचू राय के मकान को ध्वस्त कराने की कवायद शुरू कराया। शाम चार बजे से जेसीबी की मदद से घर को ढहवाने की कवायद शुरू हुई जो देर रात तक जारी रही। वहीं पिता की तहरीर पर नौ नामजद और दो अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अमौड़ा गांव की निवर्तमान प्रधान अर्चना राय के पति मनीष राय की सोमवार की रात गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मृतक मनीष राय के पिता सुरेंद्र राय ने नौ ज्ञात व दो अज्ञात के खिलाफ गंभीरपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मुख्य आरोपियों के रुप में गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय व चंदन पुत्र बेचू राय का नाम शामिल है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कई लोगों को जहां पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है तो वहीं मुख्य आरोपी गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय पर महकमे ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव स्थित उनके मकान के ध्वस्तीकरण की कवायद शुरू करा दिया है। शाम चार बजे से जेसीबी व पोकलेन की मदद से बेचू राय के मकान को गिराने की कवायद एसपी सुधीर कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में शुरू की गई। इस दौरान एसपी सिटी, एसपी ग्रामीण, एसडीएम मेंहनगर, सीओ सदर व सीओ लालगंज आदि मौजूद रहे। देर शाम तक ध्वस्तीकरण की कवायद जारी थी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
नामजद किए गए लोगों में ये है शामिल
बिंद्रा बाजार। प्रधान पति मनीष राय की हत्या के बाबत पिता सुरेंद्र नाथ राय की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है। नामजद किए गए नौ लोगों में कृष्णा राय, गुरु प्रसाद उर्फ बेचू राय, कौशल किशोर, दीपक उर्फ उपेंद्र राय, अभिषेक राय, चंद्रशेखर सरोज, राजेंद्र प्रजापति, चंदन राय, जयप्रदा राय शामिल है। इसके अलावा दो अज्ञात को भी पिता ने अपनी तहरीर में शमिल किया हुआ है।
विज्ञापन
गांव में भारी संख्या में फोर्स रही तैनात
बिंद्रा बाजार। प्रधान पति की हत्या से परिजनों के साथ ही ग्रामीण भी आक्रोशित थे। यही कारण था कि घटना के बाद से ही गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई थी। मंगलवार को भी गांव पुलिस छावनी में तब्दील रहा। पीएम के बाद शव गांव पहुंचने के पूर्व ही वहां तैनात किए गए पुलिस कर्मियों को अलर्ट कर दिया था। शव पहुंचने के बाद जब परिजन व ग्रामीण बिना हत्यारोपियों पर कार्रवाई शुरू हुए अंतिम संस्कार न करने का फैसला सुनाया तो एसपी सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उनकी देख रेख में ही मुख्य आरोपी का मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हुई।