फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police caught absconding bride after marriage

Azamgarh News: शादी के बाद फरार दुल्हन को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police caught absconding bride after marriage
थाना क्षेत्र के भटौली टोडरपुर गांव स्थित धरसन बाबा मंदिर पर एक विवाह हुआ था। विवाह के बाद दुल्हन, दूल्हे के साथ कप्तानगंज के देऊरपुर बाजार पहुंची थी। जहां उसे ससुराल रवाना होना था, लेकिन उसके पूर्व ही वह दुल्हा व उसके साथ के लोगों को चकमा देकर फरार हो गई। दुल्हा पक्ष के लोगों ने इस बाबत थाने पर तहरीर दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने फरार दुल्हन को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पश्चिम उत्तर प्रदेश के नोएडा निवासी अशोक शर्मा ने चार अप्रैल को अहरौला थाने में तहरीर दिया। तहरीर में उसने बताया कि तीन अप्रैल को उसे साले पवन शर्मा की शादी भटौली टोडरपुर गांव स्थित धरसन बाबा मंदिर पर कुछ लोगो ने मध्यस्थता कर एक लड़की से कराया था। शादी के बाद वह कप्तानगंज के देऊरपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई। शादी के पूर्व मध्यस्थता करने वालों ने उनसे डेढ़ लाख की डिमांड किया था। दुल्हान का नाम पिंकी मलिक निवासी कटक उड़िसा बताया गया था। कन्या पक्ष के राजवीर को वर पक्ष के अशोक शर्मा ने 48000 रुपये नकद व 50 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया था। शेष 52 हजार रुपये न मिलने पर लड़की देऊरपुर बाजार में चकमा देकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर राजवीर व पिंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार हुई दुल्हन पिंकी को मऊ जिले के दोहरीघाट से गिरफ्तार कर लिया। राजवीर की तलाश में पुलिस अभी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed