{"_id":"63bdad4a6cb86b6856793d62","slug":"police-attached-the-house-of-ganja-smuggler-surendra-yadav-azamgarh-news-vns6930740113","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: गांजा तस्कर सुरेंद्र यादव का मकान पुलिस ने किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: गांजा तस्कर सुरेंद्र यादव का मकान पुलिस ने किया कुर्क
गांजा तस्कर अभियुक्त सुरेंद्र यादव के घर कुर्की की कार्रवाई करती सिधारी थाने की पुलिस। संवाद
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। सिधारी थाना पुलिस ने मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर गांजा तस्कर सुरेंद्र यादव का पैतृक भूमि पर बनाए गए मकान को कुर्क कर लिया। कुर्क किए गए मकान की वर्तमान बाजार मूल्य 15 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान गांव में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सिधारी थाना क्षेत्र के सुरसी गांव निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र स्व. रामहित यादव गांजा कारोबारी है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। तीन अगस्त को सिधारी पुलिस व एसओजी टीम ने सुरेंद्र यादव को सहयोगी अनिल यादव, राकेश यादव को दो क्विंटल 13 किलो गांजा के साथ पकड़ा था। सुरेंद्र अपने गैंग के सदस्यों के साथ गांजा तस्करी कर अवैध व्यापार में संलिप्त था। इस अवैध कारोबार से की गई कमाई से उसने अपने पैतृक भूमि पर नया मकान बनवाया था।
विज्ञापन
जिलाधिकारी के निर्देश पर एक जनवरी को पुलिस से सुरेंद्र द्वारा गांजा बेच कर अर्जित किए गए धन से खरीदी गई आई-10 कार व एक हीरो बाइक को कुर्क किया गया था। जिसकी कीमत 2.37 लाख रुपये आंकी गई थी। वहीं मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर ही सुरेंद्र द्वारा पैतृक भूमि पर निर्मित कराए गए मकान को भी कुर्क कर लिया गया। जिसका वर्तमान बाजारू कीमत 15 लाख रुपये आंका गई है। गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई है। मकान पर कुर्क करने की नोटिस चस्पा करने के साथ ही मुनादी भी करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।