{"_id":"60daee468ebc3e771a30bd4e","slug":"police-arrested-kanungo-for-taking-bribe-of-ten-thousand-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: जमीन की पैमाइस के लिए कानूनगो मांग रहा था 10000, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: जमीन की पैमाइस के लिए कानूनगो मांग रहा था 10000, एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों पकड़ा
Tue, 29 Jun 2021 03:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 29 Jun 2021 03:26 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील स्थित लखमीपुर गांव के एक व्यक्ति से कानूनगो 10000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। जब इसकी जानकारी एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर को हुई तो उनकी टीम ने रंगे हाथों पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार कानूनगो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील स्थित लखमीपुर गांव के देवेंद्र कुमार यादव को अपनी जमीन की पैमाइस करानी थी। इसके लिए वह राजस्व निरीक्षक सुभाष सिंह द्वारा 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। देवेंद्र ने प्रयास संगठन से संपर्क किया। संगठन ने एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर से संपर्क कर टीम को बुलाया और मंगलवार को कानूनगो 10 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया।
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सुभाष अपने जमीन की पैमाइश के लिए राजस्व निरीक्षक सुभाष सिंह के यहां चक्कर काट रहा था। राजस्व निरीक्षक द्वारा देवेंद्र से पैमाइश करने के लिए बार-बार 10 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
बार-बार रुपये मांग जाने से तंग आकर देवेंद्र ने प्रयास संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह से 26 जून को संपर्क किया। रणजीत ने एंटी करप्शन कार्यालय गोरखपुर से संपर्क किया। मंगलवार की दोपहर एंटी करप्शन प्रभारी निरीक्षक रामधारी मिश्र के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम बूढ़नपुर पहुंची।
विज्ञापन
टीम ने देवेंद्र को रूपये के साथ राजस्व निरीक्षक के पास भेजा। जैसे ही राजस्व निरीक्षक सुभाष सिंह ने देवेंद्र से पैसे लिए टीम ने उसे दबोच लिया। टीम उसे पकड़कर थाने लाई जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है।