{"_id":"60f6b619d37c1024c62ca8c4","slug":"police-arrested-cyber-fraud-cheating-bank-account-by-otp-increase-credit-card-limit-from-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: दिल्ली में बैठकर खाली कर रहा था अकाउंट, कॉल सेंटर चलाकर क्रेडिट कार्ड से निकालता था पैसा, साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: दिल्ली में बैठकर खाली कर रहा था अकाउंट, कॉल सेंटर चलाकर क्रेडिट कार्ड से निकालता था पैसा, साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया
Tue, 20 Jul 2021 05:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 20 Jul 2021 05:12 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के एक युवक के खाते 1.35 लाख रुपये गायब हो गए। तो उसने एफआईआर दर्ज कराई। साइबर क्राइम ने इसकी जांच की तो युवक के बारे में पता चला। क्रेडिट कार्ड में लिमिट बढ़ाने के नाम पर ओटीपी के जरिए पैसा खाते से उड़ा दिया करते थे।
विज्ञापन
cyber crime
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना परिसर में स्थापित साइबर थाना पुलिस ने कॉल सेंटर के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले एक व्यक्ति को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति के खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए थे।
विज्ञापन
खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मड़या मोहल्ला निवासी विवेक अस्थाना ने साइबर क्राइम थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने आरोप लगाया कि क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर एक व्यक्ति ने उसके खाते से 1.35 लाख रुपये उड़ा दिए।
विज्ञापन
साइबर थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू की तो अभिषेक कुमार पुत्र राकेश (दक्षिणी दिल्ली, दिल्ली), नरेंद्र कुमार पुत्र रामधन निवासी (दिल्ली- जिला दक्षिणी दिल्ली) और गीताराम पुत्र मुन्ना लाल (दिल्ली, जिला- द्वारका) का नाम सामने आया। इस पर साइबर थाना पुलिस ने 19 जुलाई को अभियुक्त अभिषेक को उसके घर पर ही दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके पास से वह मोबाइल भी बरामद हुआ, जिससे वह फोन कर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। पूछताछ में उसने बताया कि क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर धोखे से ओटीपी प्राप्त कर ऑनलाइन ठगी करता था। साइबर आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।