फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested Congress leaders sitting on dharna

धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Police arrested Congress leaders sitting on dharna
आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर शुक्रवार को महंगाई बेरोजगारी के विरोध में अपने कार्यालय से जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते अग्रसेन चौराहा, नेहरू हाल होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंच कर सड़क पर ही धरना देने लगे और सड़क को जाम कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन लाई। जिलाध्यक्ष ने कहा देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी व महंगाई है। डीजल पेट्रोल, एलपीजी व खाद्य पदार्थो के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मूल्य वृद्धि ने आम आदमी का जीना मुहाल कर दिया है। खाद्य सामग्रियों प्री पैक्ड आनाज, आटा, चावल, शहद, दही, दुग्ध उत्पादों पर जीएसटी लगने से मंहगाई और बढ़ गयी है। लोग मंहगाई की मार से पूरी तरह त्रस्त हैं। कहा कि सरकार की जल्दीबाजी में थोपी गई अग्निपथ योजना में कई जोखिम हैं जिसने सशस्त्र बलों की वर्षों से चली आ रही परंपराओं और देश के करोड़ों युवाओं के आकांक्षाओं को नष्ट कर दिया है। देश का युवा वर्ग हताश व निराश है और भाजपा सरकार तानाशाही पर उतारू है। अब लोकतांत्रिक देश में आंदोलन करना भी गुनाह हो गया है। सरकार लगातार अपने तंत्र के माध्यम से आंदोलनों को कुचलने का काम कर रही है। बज्र वाहन लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंची पुलिस ने अवधेश कुमार सिंह, रमेश राजभर, नजम शमीम, मनोज कुमार सिंह, मुन्नू यादव, ओंकार पांडेय, पूर्णमासी प्रजापति, तेजबहादुर यादव, अमर बहादुर यादव, अजीत कुमार राय, अरविंद पांडेय, जगदम्बिका चतुर्वेदी, राम गनेश प्रजापति, जावेद मंदे, शीला भारती, सहित दर्जनों नेताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में ले आयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed