फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police arrested 62 drug addicts in Operation Sadak

Azamgarh News: ऑपरेशन सड़क में पुलिस ने पकड़े 62 नशेबाज

Sun, 28 Sep 2025 03:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 62 drug addicts in Operation Sadak
आजमगढ़। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में पुलिस ने शुक्रवार को ऑपरेशन सड़क पर सुरूर अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले कुल 62 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर कार्रवाई की। जानकारी मुताबिक शहर सर्किल के थाना कोतवाली क्षेत्र से 27, सिधारी से 17, कंधरापुर से 10 और रानी की सराय से आठ लोगों को पकड़ा गया। सभी को हिरासत में लेने के साथ ही उनसे पूछताछ की गई और भविष्य में नशे से दूर रहने की हिदायत भी दी गई। एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, सड़क हादसों में कमी लाना और महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि केवल कार्रवाई ही नहीं बल्कि लोगों को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान पूरे जनपद में लगातार चलेगा। शराब और मादक पदार्थों से समाज व परिवार को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को समझाया जाएगा और नशेबाजों पर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed