फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police are searching for the accused involved in the murder, new and shocking facts are coming in the investigation

हत्या में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है पुलिस, जांच में आ रहे नये और चौंकाने वाले तथ्य

Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
Police are searching for the accused involved in the murder, new and shocking facts are coming in the investigation
सरायमीर के तेजपुर में दुकानदार की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंचा डाग स्क्वाड। - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। सरायमीर थाना क्षेत्र के असाढ़ा गांव निवासी दुकानदार मुकेश के हत्या की गुत्थी सुलझाने में पुलिस रविवार को भी उलझी रही। इस दौरान पुलिस को चौकाने वाले मामलों का पता चला रहा है। पुलिस घटना में शामिल अरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

सरायमीर थाने की पुलिस के मुताबिक मुकेश की हत्या का मुख्य आरोपी के विषय में पता चला है कि वह अब तक कई महिलाओं से संबंध बनाकर उनसे ठगी करते हुए काफी रुपये ऐंठ चुका है। ठगी की शिकार हुई महिलाएं भी अब धीरे-धीरे पुलिस के समक्ष आकर शिकायत कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक महिलाओं को फंसा काफी धन भी अर्जित कर लिया है। इसमें उसके कई रिश्तेदार और करीबी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक मुकेश की हत्या में शामिल और कई आरोपी अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सरायमीर थाना के असाढ़ा गांव निवासी मुकेश राम बीते बृहस्पतिवार से फरार था। शनिवार की सुबह उसकी लाश घर से थोड़े दूर तेजपुर गांव के पास स्थित मंगई नदी के किनारे पाई गई। पुलिस इस मामले में मुकेश की पत्नी और एक मुख्य आरोपी को हिरासत में रखा है। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर अनिल सिंह ने बताया इस घटना में एक से बढ़कर एक कड़ी जुड़ते जा रही। पुलिस आरोपियों की तलाश करते हुए तह तक जाने का प्रयास कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed