फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police admitted him as injured in an accident, two bullets were found during the operation.

Azamgarh News: पुलिस ने दुर्घटना में घायल बता कराया भर्ती, ऑपरेशन में निकली दो गोली

Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Police admitted him as injured in an accident, two bullets were found during the operation.
10 मुठभेड़ में घायल बदमाश मो. परवेज। संवाद
आजमगढ़। पुलिस ने एक युवक को दुर्घटना में घायल बताकर रविवार की सुबह पौने 10 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के ऑपरेशन में उसके पैर से दो गोली निकली। डॉक्टर ने कहा कि पुलिस उन पर दुर्घटना की रिपोर्ट बनाने का दबाव बना रही थी, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। मरीज की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह आनन-फानन पुलिस ने अपनी गाड़ी से जौनपुर जिले के पटइला खुरहट निवासी मु. परवेज (40) को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल बताकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसे घायल मानकर उपचार शुरू किया। लेकिन, पैर में कमर के पास गंभीर चोट देख जब इमरजेंसी के चिकित्सक ने घाव की सफाई शुरू की तो उसमें से दो गोलियां निकलीं।
विज्ञापन

आरोप है कि चिकित्सकों पर पुलिस ने दबाव बनाया कि वह दुर्घटना में घायल होने की रिपोर्ट तैयार करे। लेकिन, चिकित्सक ने इन्कार कर दिया। काफी देर तक चिकित्सक और पुलिस के बीच इस बात पर किचकिच होती रही। इसके बाद नगर कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने एंबुलेंस से मो. परवेज को हायर सेंटर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सुबह एक मरीज को दुर्घटना में घायल होने की बात कहकर भर्ती कराया गया। घायल के उपचार के दौरान दो गोलियां निकलीं। पुलिस ने दुर्घटना में घायल होने की रिपोर्ट देने का दबाव बनाया लेकिन, हमने रिपोर्ट गन शाट दर्शाया है। - डाॅ. महेंद्र कुमार, ईएमओ।
पुलिस बोली- मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार
आजमगढ़। एसपी कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पशुओं की तस्करी में कंधरापुर पुलिस और स्वाट टीम ने परवेज को शनिवार की देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। विज्ञप्ति के अनुसार, कंधरापुर क्षेत्र के सेहदा टोल प्लाजा के पास पुलिस ने ट्रक को रोका तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में परवेज पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने पशु लदा ट्रक, चारपहिया वाहन तथा अन्य सामान बरामद किया। परवेज आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर आदि जिलों में पशु तस्करी के मुकदमों में वांछित है।

टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। बदमाश लखनऊ से बिहार की ओर पशु ले जा रहे थे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पशु तस्कर परवेज घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed