फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police active information of prostitution in hotel five couples found objectionable condition

Azamgarh: देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस, होटल के कमरों में आपत्तिजनक स्थिति में मिले 5 जोड़े, 6 पर केस

Mon, 18 Mar 2024 10:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 18 Mar 2024 10:08 PM IST
सार

Azamgarh News: लालगंज कस्बा के टीकरगाढ़ स्थित एक होटल में पांच जोड़े नवयुवक व युवती मौजूद है। संभवतः देह व्यापार होटल के कमरे में चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम दिन में लगभग 2 बजे दबिश देने पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल से पुलिस ने पांच जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा।

विज्ञापन
Police active information of prostitution in hotel five couples found objectionable condition
होटल के बाहर मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली के टिकरगाढ़ स्थित एक होटल से सोमवार को पुलिस ने छापेमारी कर पांच जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पांचों जोड़ो को थाने लाकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। वहीं, छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि लालगंज कस्बा के टीकरगाढ़ स्थित एक होटल में पांच जोड़े नवयुवक व युवती मौजूद है। संभवतः देह व्यापार होटल के कमरे में चल रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम दिन में लगभग 2 बजे दबिश देने पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही होटल में हड़कंप मच गया। होटल से पुलिस ने पांच जोड़ो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। पुलिस टीम सभी को हिरासत में ले कर देवगांव कोतवाली लाई। जहां पूछताछ की कवायद अभी चल रही है।
विज्ञापन


वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही छह के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। अभी जांच-पड़ताल जारी है। जिसके चलते पुलिस ने नामजद किए गए लोगो के नाम का खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed