{"_id":"60f5b1c08ebc3e73707a50cc","slug":"poles-standing-in-the-middle-let-s-escape-azamgarh-news-vns6013559195","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच राह खड़े पोल, बच के चलिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच राह खड़े पोल, बच के चलिए
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली निगम विकास कार्यों में बड़ी बाधा बन गया है। सड़कों को चौड़ा करने का काम बिजली निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अधर में लटका हुआ है। कई सड़कें तो चौड़ी हो गई, लेकिन आज तक सड़कों से पोल नहीं हटाए जा सके हैं। ऐसे में सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका बढ़ गई है।
पीडब्ल्यूडी व नगर पालिका द्वारा शहर की कई सड़कों का चौड़ीकरण किया गया। शहर की सड़के चौड़ी हुई लेकिन विद्युत विभाग ने पोल नहीं हटाए गए, जिससे वह सड़क के बीच आ गए हैं। शहर के सिविल लाइन, पोस्टऑफिस के पास, कलेक्ट्रेट भवन के पास, बड़ादेव, रैदोपुर व हर्रा की चुंगी के पास सड़क के बीच में पोल आ गए हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। अंधेरा होने के बाद सड़क पर चलते समय ध्यान नहीं दिया तो पोल से टकराकर दुर्घटना हो सकती है। इसे ठीक कराने के लिए कई बार मांग की गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ऐसे में खतरा बना हुआ है। कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।
सब सड़क चौड़ी होती है तो बिजली के पोल की भी हटाए जाते हैं। इसके लिए अलग से बजट भी मिलता है। बजट नहीं मिलने से विद्युत पोल की शिफ्टिंग नहीं हो सकी है। बजट मिलेगा तो विद्युत पोल हटाए जाएंगे। - अरविंद, अधिशासी अभियंता, बिजली विभाग।